कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मेरा युवा भारत अम्बेडकरनगर एवं खेलो इंडिया तथा जिला क्रीडा अधिकारी के संयुक्त प्रेस वार्ता के क्रम में बृहस्पतिवार को केंद्र कार्यालय मेरा युवा भारत अम्बेडकरनगर पर सम्पन्न हुई प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से श्रीमती मीनू बोहरा जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत ने दिनांक- 08/03/2026 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में ASMITA पहल के अन्तर्गत व्यापक खेल प्रतियोगिता का आयोजन बी.एन. इंटर कॉलेज अकबरपुर अम्बेडकरनगर में प्रातः 09:00 बजे से किया जायेगा। श्रीमती मीनू बोहरा ने कार्यक्रम कि विस्तृत रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन महिलाओं एवं बालिकाओं के खेलो में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता बढाने एवं खेल संस्कृति को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है महिला दिवस के अवसर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ के साथ-साथ अन्य मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल होंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तीन आयुवर्ग की बालिकाओं/ महिलाओ को सम्मलित किया जायेगा। जो 13 वर्ष से कम, 13–18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक में आयोजित की जाएँगी। प्रतियोगिता में भगा लेने वालों को MY Bharat पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण किया जाना आवश्यक होगा तथा प्रतिभागियों के लिए आयु का सत्यापन भी किया जाना आवश्यक है।
संयुक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से श्रीमती मीनू बोहरा (जिला युवा अधिकारी), शीला भट्टाचार्य (जिला क्रीड़ा अधिकारी) तथा सुमेधा यादव (भारतीय खेल प्राधिकरण कोच) तथा कार्यक्रम पर्यवेक्षक मेरा युवा भारत ओंकार नाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा छात्राओं/ महिलाओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। प्रत्येक स्पर्धा एवं आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पदक प्रदान किया जायेगा । यह एक वृहद प्रतियोगिता होगी, जो पूर्णतः निःशुल्क प्रतियोगिताओं का संचालन अधिकृत खेल अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान बताया गया कि प्रतिभागी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए खेलो इंडिया, मेरा युवा भारत, अम्बेडकरनगर तथा जिला क्रीडा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है, तथा उपरोक्त खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दी गई लिंक https://mybharat.gov.in/pages/event_detail?event_name=Khelo-India-International-Womens-Day-Celebration-(Flames-2026)&key=668153939668 पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करें । प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि प्रतिभागी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए खेलो इंडिया, मेरा युवा भारत, अम्बेडकरनगर तथा जिला क्रीडा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है, अंत में श्रीमती मीनू बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।