कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।रंगों के पर्व होली पर बुधवार को पूरी तरह से अबीर-गुलाल में सराबोर रहा।शुरुआत विधिवत रूप से होलिका दहन की परंपरा के साथ हुई। इसके बाद नगर में कई स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और सुरेन्द्र सोनी के नेतृत्व में आयोजित विशाल होली मिलन समारोह में वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव, संजीव मिश्र, मानिक चंद सोनी,विकास निषाद सहित सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं, धार्मिक आयोजनों की रौनक भी देखते ही बनती थी। श्री शीतला मठिया मंदिर और चक्र सुदर्शन मंदिर में विशेष आयोजन किए गए, जहां भक्तों ने फूलों की होली खेली और प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार किया। जिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक रंग ही छाया रहा। प्रसिद्ध गायक पंचम परदेशी और सीएन सँवारे ने गायकी से समां बांध दिया। माँ की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष विकास निषाद नगर भर में युवाओं के साथ होली के रंग में घुलते नजर आए. उन्होंने बताया कि, होली हमें आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देती है।" उनके इस विचार को वहां मौजूद सभी लोगों ने सराहा।