देवल संवाददाता, आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन तथा पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत दिनांक 30.03.2026 को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई।
आयोजित बैठक में कुल 05 प्रकरणों में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मीडिएशन हेतु उपस्थित कराया गया, जिसमें सभी प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित रहे। गहन काउंसलिंग एवं अथक प्रयासों के उपरांत 01 प्रकरण में आपसी सहमति से समझौता कराया गया।
उक्त प्रकरण में पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा कम दान-दहेज के कारण मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया था, जिसमें काउंसलिंग के माध्यम से सफलतापूर्वक समझौता कराया गया। शेष प्रकरणों में अगली तिथि नियत कर पक्षकारों को पुनः उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया है। नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से बिखरे हुए परिवारों को पुनः एकजुट करने एवं समाज में पारिवारिक सौहार्द स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे माननीय पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते कार्यभार को भी कम किया जा सकेगा।
इस अवसर पर काउंसलर डॉ0 उमेश चन्द्र पाण्डेय, गिरीश पटेल, उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी (प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ), उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।
