देवल संवाददाता, आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस द्वारा संगठित अपराध में संलिप्त गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 30.03.2026 को थानाध्यक्ष जहानागंज द्वारा क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं अपराधियों की निगरानी के दौरान प्रकाश में आया कि गिरोह सरगना फकरुद्दीन उर्फ फखरुद्दीन अपने सहयोगियों सद्दाम उर्फ सद्दाम हुसैन एवं शगुफ्ता उर्फ सगुफ्ता बानो के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह संचालित कर रहा है। गिरोह आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु गोमांस तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय था।
गिरोह के विरुद्ध तैयार गैंगचार्ट को जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा अनुमोदित किए जाने के उपरांत थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 73/26 धारा 2(ख)(17)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। दिनांक 30.03.2026 को व0उ0नि0 सविन्द्र राय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तों की तलाश के क्रम में पान चौक कस्बा बगीचा थाना जहानागंज क्षेत्र से
फकरुद्दीन उर्फ फखरुद्दीन पुत्र जहीरुद्दीन उर्फ मन्नू
सद्दाम उर्फ सद्दाम हुसैन पुत्र जहीरुद्दीन उर्फ मन्नू
निवासीगण पान चौक कस्बा बगीचा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
को समय लगभग 12:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए नियमानुसार न्यायालय भेजा गया।
