देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद भर में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान गुड टच बैड टच, आत्मरक्षा के तरीके, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी प्रावधानों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल या लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और बैंकिंग धोखाधड़ी से सावधान रहने की
अपील की गई। लोगों को किसी भी स्थिति में ओटीपी साझा न करने की सलाह दी गई। इस कम में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न बाजारों में तेजाब बेचने वाली दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों को बिना वैध पहचान पत्र और अभिलेख के एसिड बिक्री न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्टॉक रजिस्टर और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
.jpeg)