आमिर, देवल ब्यूरो ,जलालपुर जौनपुर कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर तीनों इकाइयों का आरंभ सोमवार को प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर खुर्द कुटीर चक्के हंडिया बाबा मंदिर के समीप गांव में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि जीवन में जो भी कार्य करे सुव्यस्थित रूप से करे, शिविर में उपस्थित सभी शिविरार्थियों को साधुवाद दिया और राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को साझा किया। अध्यक्षता कर रहे पंडित श्रीभूषण मिश्र ने कहा आज सभी प्रदूषणों पर चर्चा होती है लेकिन विचार प्रदूषण कि बात नहीं होती आज समाज में इसके चलते सारी मर्यादाएं तार—तार हो रही है। आज हम सभी पक्षियों कि तरह उड़ना मछलियों कि तरह तैरना सीख लिए लेकिन पृथ्वी पर चलना एवं जीवन जीना नहीं सीख पाए। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्रीनिवास तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ विनय कुमार पाठक, श्रीकृष्ण प्रताप दुबे, समेत कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवनीश दुबे, डॉ वंदना मिश्र, अखिलेश मिश्र सुरेश कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार मिश्र ने किया।