देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर के चाचा नेहरू पार्क में सोमवार को संत गाडगे महाराज की जयंती अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरजू बैसवार के नेतृत्व में मनायी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नगर मंत्री आलोक रावत ने किया। बाद उपस्थित लोगों ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
जिला अध्यक्ष सरजू बैसवार ने बताया कि संत गाडगे महाराज एक महान संत और समाज सुधारक थे, जिन्होंने समाज में व्याप्त अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए काम किया और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत गाडगे महाराज के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर यशवंत कोल, मोहन राम, प्रदीप, धन कुमारी, बृजेश, कमलेश, सुनील, परमानंद, राजन, अजय, पन्नालाल पासवान आदि मौजूद रहे।
