देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र / अनपरा। जिला मुख्यालय के प्रमुख शहर सोनभद्र नगर समेत समूचे जनपद में मूल्य से काफी अधिक दाम पर पान-मसाला की विक्री की जा रही है। आलम यह है कि 140 रुपए मूल्य अंकित वाले पैकेट को फुटकर दुकानदार 200 से 220 रुपए तक में बेखौफ बेच रहे हैं। खुलेआम निर्धारित मूल्य से काफी अधिक रेट में विक रहे पान-मसाला को लेकर ग्राहकों में आकोश है। यह गोखरधंधा किसके संरक्षण में बेखौफ चल रहा है, इसकी चहुंओर चर्चा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
ग्राहकों ने बताया कि निर्धारित मूल्य से काफी अधिक रेट पर पान-मसाला की विकी की जा रही है। आलम यह है कि एक पाउच गुटखा लेने पर ग्राहकों को
पांच से छह रूपए देने पड़ रहे हैं। वहीं, पूर्व में जो सिगरेट 10 रूपए में मिलते थे, उसी को वर्तमान समय में 13 से 15 रूपए में बेचा जा रहा है। यह गोरखधंधा आखिरकार किसके आदेश पर चल रहा है, किसी को पता नहीं है। फुटकर दुकानदारों से सवाल करने पर उनके द्वारा साफ शब्दों में कहा जा रहा है कि दुकान से ही उन्हें अधिक रेट पर सामान मिल रहे हैं। मजबूरी में उन्हें निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर सामान बेचना पड़ रहा है।
