देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय पर सोमवार को संत गाडगे महाराज की जयंती मनायी गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बाद आयोजित संगोष्ठी में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि संत गाडगे महाराज का पूरा नाम देबूजी जिगराजी जनोकर था। गाडगे महाराज वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों की सेवा में लगा दिया। उनका कीर्तन लोकज्ञान का अंग था। वह हमेशा कीर्तनों के माध्यम से समाज के पाखंड और परंपरा की आलोचना करते थे। गाडगे बाबा ने समाज को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाते हुए स्वच्छता और चारित्रिक शिक्षा देते थे। वह हमेशा हर समाज के गरीबों का मदद करते थे। संत गाडगे महाराज के रास्ते पर चलते
हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सड़क से लेकर सदन तक गरीबों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। हर गरीबों का अपने स्तर से मदद करने का काम कर रहे हैं। यदि गरीबों का कोई मसीहा है तो वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं। मौके पर मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, विष्णु कुशवाहा, अभय यादव, अभिनव पांडेय, दयाराम मौर्य, राजनाथ यादव, मिथिलेश कुमार सिंह, बचोले प्रसाद पटेल, रमेश कुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार विश्वकर्मा, विनीत सरोज, विनोद यादव, दीपक केशरी आदि मौजूद रहे।
