देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। रामपुर के अधिवक्ता फारुख अहमद खान की गोली मारकर की गई हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने गुरुवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन कर राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग की कि अधिवक्ता के हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, अन्यथा प्रदेश भर के समस्त अधिवक्ता सड़क पर उत्तरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने मृतक फारुख अहमद एड. के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर दण्डात्मक कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया। साथ ही मृतक के परिजनो को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। कहा कि मृतक फारुख अहमद एड के परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी दी जाए। प्रदेश में आएदिन हो रही अधिवक्ताओं के साथ इस तरह की घटना को देखते हुए तत्काल कठोर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। इसके अलावा, अधिवक्ताओं ने मुख्यालय व तहसील के समस्त अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल मुक्त करने की आवाज उठायी। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एड. ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ आएदिन हो रही घटनाएं घोर निंदनीय हैं और ऐसी घटनाओं से अधिवक्ताओं में काफी रोष है। मौके पर अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एड., योगेश
कुमार द्विवेदी एड., परवेज अख्तर खान, नरेंद्र कुमार पाठक, प्रभाकर श्रीवास्तव, शेष नारायण दीक्षित, रमेश प्रसाद चौबे, राजीव सिंह गौतम, गोविन्द प्रसाद मिश्रा, कमलेश पांडेय, ओम कुमार चतुर्वेदी, आशुतोष दूबे, संतोष सिंह पटेल, विमलेश पांडेय, शारदा प्रसाद मौर्य, अरुण कुमार सिंघल, प्रभात कुमार मिश्र, मनोज मिश्रा, सुधेन्दु भूषण शुक्ला, शक्ति सेन, आशीष पाल, आशीष शुक्ला, अनिल मौर्या, अविनाश, गीता गौर, पुष्पा तिग्गा आदि मौजूद रहीं।
.jpeg)