देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को रावर्ट्सगंज में यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन (एआईबीईए से संबद्ध) के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चार लेबर कोड वापस लेने, बैंकिंग व बीमा क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग किया। पदाधिकारियों ने कहा कि आईडीबीआई बैंक की बिक्री, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई वृद्धि तथा आउटसोर्सिंग व ठेका प्रथा से कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा प्रभावित होगी और आम ग्राहकों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यूनियन अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर के बैंक कर्मी एकजुट हैं और जरूरत पड़ी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मौके पर उपाध्यक्ष राहुल, जिलामंत्री मुकेश कुमार, राजेश, अविनाश कुमार, सुजीत कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, दीपेश त्रिपाठी, रमेश, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
.jpeg)