देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां में धूमधाम से कब बुलबुल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत के साथ विविध गतिविधियां कराई गई। डा बृजेश महादेव ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय के संरक्षण व खंड शिक्षा अधिकारी नगवां धनंजय कुमार सिंह के सह संरक्षण में क्रियात्मक कैंप आयोजित किया गया। कब और बुलबुल भारत स्काउट एंड गाइड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 5) के बच्चों के लिए संचालित एक बाल गतिविधि संगठन है। इसमें 5 से 10 वर्ष के लड़कों को कब और लड़कियों को बुलबुल कहा जाता है, जिसका उद्देश्य बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास करना है। इसमें बच्चों को विभिन्न चरण (कोमल पंख, रजत पंख, सुवर्ण पंख) पार करने होते हैं, जिसके बाद वे प्रवीणता बैज (जैसे गोल्डन ऐरो अवार्ड) जीत सकते हैं। कैंप में बच्चों को प्रार्थना, सैल्यूट करना, झंडा गीत, रस्सी की गांठें लगाना और प्राथमिक चिकित्सा जैसी गतिविधियां सिखाई जाती हैं। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां के प्राथमिक संवर्ग में भारत स्काउट और गाइड संस्था द्वारा महात्मा बुद्ध कब पैक पंजीकृत है। बतादें कि स्काउट मास्टर डॉ बृजेश महादेव का स्मार्ट क्लास, कैंप क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, कंपोजिट क्लास, आईसीटी लैब, वार्षिकोत्सव, पत्रिका प्रकाशन आदि नवाचार प्रदेश भर में संचालित है। इनके द्वारा पूर्व छात्र सम्मेलन भी कराया जाता है जो अनुकरणीय है। मौके पर जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक, ज्ञानेश प्रदीप, पवन, रमेश, दीपक, शिवशंकर, उर्मिला, ममता एवं विंदू बीडीसी उपस्थित रहे।
.jpeg)