देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। कोन विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रोरवा में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने काफी गंभीरता से लिया है। डीएम ने ग्राम पंचायत रोरवा में सरकारी धन से कराए गए विभिन्न निर्माण / विकास कार्यो की निष्पक्ष जांच के लिए अधिकारियों की टीम गठित की है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों शिकायत कर्ता प्रतीक कुमार व राजेश कुमार भाटिया ने ग्राम पंचायत रोरवा के ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। शिकायत कर्ताओं ने डीएम को वकायदे शपथ पत्र पर शिकायत कर ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास/ निर्माण कार्यो सहित प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा अन्य कार्यों की जांच कराने की मांग किया था। डीएम ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की जांच के लिए अधिकारियों की टीम गठित किया है। उधर स्थानीय लोगों की मानें तो ग्राम पंचायत रोरवा में पूर्व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से मिलीभगत कर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया है। यदि ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास / निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच करा दी जाए तो न केवल एक बड़ा भ्रष्टाचार उजागर होगा, बल्कि इस गोरखधंधे में संलिप्त पूर्व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सहित ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि पर कार्रवाई की गांज गिर सकती है।
.jpeg)