देवल संवाददाता, इन्दारा। सरायलखंसी थाना अंतर्गत लखनऊ बलिया राजमार्ग अदरी मोड़ भट्ठे भलुईडीह गांव समीप सोमवार की दोपहर तीन बजे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर महिला वृद्ध की कुचलकर मौत हो गई। महिला का शव ट्रेलर के पहियों के नीचे फंस गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़ भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर कारवाई कर रही है।हलधरपुर थाना अंतर्गत अरदौना गांव निवासी प्रभावती सिंह उम्र 80 वर्षीय अपने दरोगा से रिटायर्ड पति के साथ मोपेड पर सवार होकर मऊ से दवा लेकर घर जा रहे थे कि अदरी मोड़ भट्ठे भलुईडीह के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही ट्रेक ने साइड से टक्कर मरती हुई निकल गई। जिससे टक्कर लगने से अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे प्रभावती सिंह बगल से जा रही दूसरे ट्रेलर के चक्के के नीचे सड़क पर गिर पड़ी। जिससे कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। पति अवधेश सिंह हादसे में बच गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को ट्रेलर के पहियों से निकालने के लिए काफी मशक्कत की। घटना की खबर से अवधेश सिंह के स्वजन में रोना पीटना मच गया है। ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को ढांढ़स बंधाने के लिए उनके घर पहुंच गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दो पुत्र राजीव सिंह व संजीव सिंह दरोगा मिर्जापुर से रवाना हो गए। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।