देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज विकास खंड के इंदारा मेला परिसर में आयोजित स्व अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को खेलते हुए आसाम व मनोकामना नेपाल के बीच खेला गया। जिसमे आसाम टीम ने मनोकामना नेपाल को हराकर 3:1 से मैच जीत लिया। आज का मैच यूनाइटेड सिवान व उत्तराखंड के बीच खेला जाएगा।मेला परिसर में चल रहे स्व अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के सोमवार को दूसरे दिन मैच आसाम और मनोकामना नेपाल के बीच खेला गया। जो काफी रोमांचकारी रहा। मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिसमे आसाम की टीम ने तीन गोल व नेपाल टीम ने एक गोल किया। इस दौरान आसाम टीम ने 3:1 से मैच जीत लिया। आसाम के खिलाड़ी सोनम बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल करते हुए टीम का हौसला बुलन्द किया वही खिलाड़ी रब्बा ने एक गोल मारकर टीम का रिकार्ड बनाया। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि डॉ एके सिंह ने किया। उन्हाेंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अबुज्जर अहमद,रहमत तुल्ला,संतोष विहार ने रेफरी किया। कमेंट्री नसीम सिद्धकी व ने किया। इस अवसर मुख्य रूप से प्रधान जुबैर अहमद,सरफुद्दीन, धीरेंद्र सिंह,मोजाहिद,अतहर साहब,तुफैल अहमद,नसीम,मुन्ना,स्माइल आदि मौजूद रहे।