देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना में 9 फरवरी को उत्तरी क्षेत्र व्यावसायिक चक्र सम्मेलन के प्रथम दिवस का भव्य शुभारंभ मनोरंजन केंद्र ऑडिटोरियम एनटीपीसी शक्तिनगर टाउनशिप में किया गया। सम्मेलन में एनटीपीसी के उत्तरी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं से आए प्रोफेशनल सर्कल टीमों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्घाटन दिवाकर कौशिक क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एनएसपीसीएल) द्वारा किया गया।
उद्घाटन सत्र के दौरान गणमान्य अतिथियों का स्वागत, दीप प्रज्जवलन, एनटीपीसी गीत तथा परियोजना प्रमुख द्वारा स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में कौशिक ने प्रोफेशनल सर्कल गतिविधियों को संगठन में नवाचार, गुणवत्ता सुधार एवं सतत विकास को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम बताया। सम्मेलन के प्रथम दिवस के दौरान विभिन्न प्रोफेशनल सर्कल टीमों द्वारा तकनीकी उत्कृष्टता, परिचालन दक्षता, सुरक्षा, लागत नियंत्रण तथा नवाचार से संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं। प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपने कार्यानुभव, नवोन्मेषी समाधान एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा किया, जिससे ज्ञान-विनिमय एवं निरंतर सुधार की संस्कृति को बढ़ावा मिला।
.jpeg)