कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अम्बेडकर नगर के निर्देशानुसार जहांगीरगंज विकासखंड अंतर्गत चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा रही। मुख्य अतिथि ने युवा मंडल विकास कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की। जिसमें पांच दिवसीय युवा मंडल का गांव गांव गठन किया गया एवं छठे दिन सभी युवा मंडल अध्यक्ष सचिव एवं सदस्यों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका संचालन युवा मंडल अध्यक्ष अम्ब्रेश ने किया।
मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम के तहत युवा मंडल विकास कार्यक्रम का किया गया आयोजन
फ़रवरी 20, 2026
0
Tags