देवल संवाददाता, आजमगढ़। जिले के थाना बिलरियागंज क्षेत्र में सक्रिय संगठित अपराधी तुफैल को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कई गंभीर मामलों में संलिप्त था और समाज व धार्मिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले अपराधों में शामिल था।
तुफैल पुत्र स्व0 कुद्दुस, निवासी बिन्दवल, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ को दिनांक मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिन्दवल बाजार से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट एवं गोवध निवारण अधिनियम सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। तीन मार्च 2025 को गोवध की घटना में करीब 53.43 किलो गोमांस बरामद किया गया था। अभियुक्त संगठित गिरोह के साथ आर्थिक और अवैध लाभ के लिए अपराध करता रहा है, जिससे लोक व्यवस्था और सामाजिक-सांस्कृतिक सौहार्द प्रभावित हुआ। पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।