देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की स्टेट कमेटी के आह्वान पर जनपद सोनभद्र के एनएचएम संविदा कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में हो रहे विलंब को लेकर प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संयुक्त रूप से सौंपा गया।
एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों के हकों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों के खातों में समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित न होने की स्थिति में आगे चरणबद्ध बृहद आंदोलन किया जाएगा। जिला महामंत्री नेहा केशरी ने सीएचओ के पीबीआई भुगतान में देरी का मुद्दा उठाया। जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी अल्प वेतनभोगी हैं और प्रत्येक महीने सैलरी से उन्हें अपने मकान का किराया, मकान की किस्त, बच्चों की फीस, राशन, दूध इत्यादि को भरना होता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर माह दिसंबर एवं जनवरी के वेतन भुगतान एवं होली पर्व के पूर्व माह फरवरी के वेतन भुगतान के लिए
आश्वासन दिया। मौके पर आशीष चतुर्वेदी, आशीष चौबे, डा नीरज मिश्रा, डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव, राहुल कनौजिया, राकेश कनौजिया, प्रदीप सिंह, चरणजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश, डा रविंद्र, सर्वेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
.jpeg)