देवल संवादाता,वाराणसी।वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण योजना के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बीच शनिवार को सपा नेत्री पूजा यादव दालमंडी में व्यापारियों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान चौक पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पूजा यादव ने सपा के सुप्रीमो के निर्देश का हवाला देते हुए व्यापारियों से मिलने की बात कही। इस पर पुलिस ने सख्ती के साथ पूजा यादव को पकड़कर थाने ले गई।
सपाइयों ने दालमंडी पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की। सपा के कई नेता व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद किया था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस का घेरा भेदकर सपा के कार्यकर्ता व नेता दालमंडी पहुंच गए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता लालू यादव भी मौके पर पहुंचे और कहा कि हमें कोई नजरबंद नहीं कर सकता।