देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। चोपन के ग्राम पंचायत पड़रछ में आयोजित कार्यक्रम का चेरो वंश के प्रतापी महाराजा मेदिनी राय चेरो व भगवान विरसा मुंडा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके शुभारंभ किया गया। आदिवासी राजवंश के तत्वावधान में निरन्तर चलाए जा रहे चेरो जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विकास के लिए कमेटी के सहयोग से एक मेदिनी आवासीय विद्यालय की नींव रखी गई। राष्ट्रीय संरक्षक पंकज सिंह चेरो ने अपने कर कमलों द्वारा शिक्षण संस्थान की विधि विधान से पूजन अर्चना कर नींव रखी। उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित नन्हे मुन्ने बच्चों, उनके अभिभावकों एवं लोगों को
समाज को शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़चढ़ कर आगे आने का आह्वान किया। लाइफ लाइन हॉस्पिटल के एमडी डा राजेश ने भी अपने विचार बिंदु में अपना योगदान देने के लिए आश्वासन दिए। ग्राम प्रधान अमरेश यादव ने सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। अंत में अतिथियों ने बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरित किया। मौके पर बृजेश सिंह चेरो, रामनाथ, अवधेश, राजेंद्र, चंद्र देव, शंकर, सरिता चेरो, प्रभावती, बालकुमारी, मुनिया, हेवंती देवी, रेनू सिंह, अरविंद कुमार, किरण, मालती, सकलू, पार्वती, रामसेवक, राजकुमार, शीतल प्रसाद, रामदेव, संतू, अनिल आदि मौजूद रहे।
