देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत सफरीपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन कुमार शुक्ला एवं राष्ट्रीय लोक दल के जिला संगठन महासचिव ने गरीबों में कंबल वितरित किया। इस दौरान करीब 50 असहायों सहित विकलांगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिया गया।
राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, रामसेवक पटेल, भोले बाबा, मीडिया प्रभारी विकास पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कंबल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत पवन कुमार शुक्ला ने कहा कि गरीब असहाय लोगों की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल पार्टी हमेशा से ही गरीबों और असहायों के साथ खड़ी रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी ने कहा कि पार्टी के नेता जयंत चौधरी के निर्देश पर जिले में गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से गरीब असहाय लोगों को ठंड से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
