आमिर, देवल ब्यूरो ,यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ खानपान सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के अंतर्गत जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या–1 पर नई कैटरिंग स्टॉल का संचालन आज दिनांक 06 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो गया है। यह नई कैटरिंग स्टॉल यात्रियों को किफायती दरों पर स्वच्छ, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगी, जिससे यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी। स्टॉल के संचालन में भारतीय रेल द्वारा निर्धारित स्वच्छता, गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।