देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। अब विजयगढ़ क्षेत्र स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में भिखारी बाबा नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ कराएंगे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित हो गया है। 14 जनवरी को कलश यात्रा निकलेगी और कलश स्थापना के साथ ही रूद्र महायज्ञ शुरू हो जाएगी। प्रतिदिन रामकथा, रात्रि में रासलीला के साथ ही विशाल भंडारा भी चलेगा। 22 जनवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
भिक्षुक भिखारी बाबा उर्फ जंगली दास उर्फ दीनबंधु उर्फ रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र विजयगढ़ स्थित ग्रामसभा केवटम के झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ 14 जनवरी को कलश यात्रा के बाद कलश स्थापना के साथ शुरू होगी। 22 जनवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। प्रतिदिन रामकथा होगी, रात्रि में वृंदावन से आयी रासलीला मंडली के जरिए रासलीला होगी तथा रोज विशाल भंडारा भी चलेगा। आचार्य राधेकृष्ण तिवारी के जरिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित हो गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयगढ़ राजा चंद्र विक्रम पदम् शरण शाह हैं। विशिष्ट अतिथि एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह व राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ रहेंगे। भिखारी बाबा ने बताया कि झरियवां धाम में गुफा के अंदर महादेव विराजमान हैं। यहां जो भी भक्त आता है उसकी मुराद जरूर पूरी होती है। यहां पर मेला भी लगती है। यहां पर पहाड़ी में निर्मल जल बारहों महीने बहता रहता है। जिसका उपयोग आदिवासी लोगों के पीने, नहाने, पशुओं के लिए उपयोगी है।
