देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर के संत नगर स्थित दी आर्यंस एकेडमी विद्यालय परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि
वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि रामराज ने ध्वजारोहण करके किया। तत्पश्चात भगवान गणेश, ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता व संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की सफलता व विद्यालय परिवार की उन्नति के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को विद्यालय के उपाध्यक्ष विमल जालान व प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इसके पश्चात तमाम सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए। जिसमें सरस्वती वंदना, स्वागत नित्य, स्वच्छता अभियान, काली तांडव, महिला शिक्षा की प्रथम प्रणेता सावित्रीबाई फुले पर नाटक, महिला सशक्तिकरण, जूठा खाना ना छोड़े पर एकांकी, छत्रपति शिवाजी, विभिन्नता में एकता नित्य, कॉमेडी नित्य आदि कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने 77 में गणतंत्र दिवस की बधाई सभी आगंतुकों को दी। बताया कि अंग्रेजों से स्वतंत्रता तो हमको 1947 में ही में मिल गई थी, लेकिन जब हमको 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान मिला तब हम पूर्ण रूप से स्वतंत्र हो पाए थे। उन्होंने यह भी बताया कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी हम विकसित भारत नहीं बन पाए, जिसका संकल्प हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लिया है। यह सिर्फ इनका ही संकल्प नहीं बल्कि हर उस व्यक्ति का संकल्प है जो इस देश का नागरिक है। मौके पर प्रियंका चौबे, यासमीन, सुल्ताना, निशा चौबे, प्रिया, सुमन जायसवाल, प्रतिमा चौबे, सुषमा पांडे अश्वनी कुमार, योगेश कुमार, महेश त्रिपाठी, उमाकांत दुबे, प्रांशु शुक्ला, हरिओम पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।
.jpeg)