संतोष,देवल ब्यूरो,बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद पूरे प्रदेश सहित पड़ोसी जिलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के लालगंज जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्र शुक्रवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात करने पहुंचे।मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने एनडीए की शानदार जीत पर उपमुख्यमंत्री को बधाई दी और कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व की विकास व सुशासन की नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि युवाओं में इस जीत से नया जोश आया है और संगठन अब पहले से ज्यादा मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी पुष्कर मिश्र और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास का प्रतीक है तथा सरकार आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने युवा मोर्चा की सक्रियता की सराहना करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की अपील की।
मुलाकात के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया और नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन दोहराया।
