देवल संवाददाता, आजमगढ़। महिला थाना में पंजीकृत दुष्कर्म के मुकदमा में नामित अभियुक्त सुनील यादव पुत्र रामानन्द यादव निवासी ग्राम फुलेरा, थाना कंधरापुर, वांछित चल रहा था। अभियुक्त पर एक महिला को विवाह का झांसा देकर शोषण करने एवं विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप था। थानाध्यक्ष महिला थाना प्रज्ञा सिंह व पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त सुनील यादव ग्राम फुलेरा के च्योंता मोड़ के पास मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शोषण और मारपीट का आरोप
नवंबर 24, 2025
0
Tags
