देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोरावल विधानसभा के शाहगंज में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एकता पदयात्रा का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार व जिलाध्यक्ष नंदलाल ने हरी झण्डी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।
मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार ने एकता पदयात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का आवाहन किया। मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता शाहगंज के हनुमान मंदिर प्रांगण में इकट्ठा हुए। एकता पदयात्रा का प्रारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए एकजूट होने का आवाहन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि यह पदयात्रा हमें राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा, श्रद्धा और एकता को मजबूत करने का प्रतीक है। यात्रा हमें एक साथ मिलकर राष्ट्र के लिए आगे बढ़ने का संदेश देती है। कहा कि इस यात्रा से हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश मिलता है, यह एकता यात्रा सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है। राष्ट्र निर्माण में सभी वर्गों की समान भागीदारी आवश्यक है, और देश की शक्ति उसकी एकता में निहित है। पदयात्रा शाहगंज से चलकर संत भगवानानन्द पब्लिक स्कूल प्रांगण में सामाजिक सद्भाव और स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण समाज के संकल्प के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व सांसद रामशकल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, जिला प्रवासी रमेश दूबे, नागेश्वर देव पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक प्रसन्न पटेल, सीमा गुप्ता, मनीष पटेल, रामबली मौर्या, विमलेश चौबे, आशुतोश अंकुर, विजय चौहान, सुरेन्द्र मौर्या, दिलिप मौर्या, राहुल पटेल, आनन्द पटेल, कैलास बैसवार, बृजेश श्रीवास्तव, सतीस श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
.jpeg)