देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर रामगढ़ बाजार से चतरा तक एकता यात्रा का आयोजन किया गया। 10 किलोमीटर लंबी चली इस एकता यात्रा में क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों समेत तमाम विद्यालयों के बच्चे शामिल रहे। रामगढ़ से लेकर चतरा के बीच जगह-जगह लोगों ने एकता यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
चतरा के रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता के लिए जो कार्य सरदार बल्लभभाई पटेल ने किया था, उसका उदाहरण आजादी के इतिहास में कहीं नहीं मिलता। सरदार पटेल के अनुकरणीय योगदान से ही आज भारत एक सूत्र में बंधा है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि अंग्रेजों की कुटिल चाल थी कि आजादी के साथ भी भारत कई टुकड़ों में बट जाए, लेकिन सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस व कूटनीति सफलता के चलते संपूर्ण भारत की एक-एक रियासत को भारतीय गणराज्य में शामिल कराया। हैदराबाद का निजाम हिंदुस्तान के बीच में एक अलग देश चाहता था, उसे सरदार पटेल ने सीधी चेतावनी दी थी कि या तो भारतीय गणराज्य में शामिल हो जाओ या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो। भारतीय सेनाओं के तैयार होने की जैसे ही जानकारी निजाम को हुई उसने भारत माता की जय का नारा लगाना शुरू कर दिया। इससे पूर्व पदयात्रा का शुभारंभ जिला प्रभारी अनिल सिंह ने सदर विधायक के साथ रामगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडर्न इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर किया। मौके पर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डा धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, रामलखन सिंह, नागेश्वर पांडेय, शीतला आचार्य, अजीत रावत, रविंद्र पटेल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अशोक सिंह, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, अमरेश पटेल, अनूप तिवारी, योगेन्द्र बिन्द, दिलिप चौबे, सुनिल सिंह, विनय श्रीवास्तव, रामलाल चेरो, पुष्पा सिंह, गुड़िया वर्मा, कविता यादव, अमरेश चेरो, सुनिल जायसवाल, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
.jpeg)