देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर नगर में पर्यावरण संरक्षण संकल्प यात्रा निकाली गई। पर्यावरण बैंक की टीम ने स्कूली बच्चों के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया।
इस दौरान चाचा नेहरू पार्क से हांथों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लेकर कतारबद्ध होकर निकले बच्चों ने आमजन को पौध रोपण के लिए जागरूक किया। नगरवासियों ने संस्था को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों का दान किया, जो पर्यावरण प्रेम और सजगता को प्रदर्शित करता है। मौजूद लोगों ने पौधों को रोपित कर वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस पद यात्रा को सफल बनाने में वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही राजा शारदा महेश इंटर कालेज व आदर्श इंटर कालेज के बच्चे, गुरुद्वारा समिति, लायंस क्लब, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, उद्भव सेवा समिति ट्रस्ट, ग्रीन गर्ल्स टीम के लोग जी-जान से जूटे रहे।
.jpeg)