देवल संवाददाता, आजमगढ़, तरवां क्षेत्र में दोपहर लगभग 12 बजे एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के संबंध में पीड़िता की ओर से सूचना थाना तरवां पर दी गई। धारा 64/352/351(3), 333 बीएनएस बनाम कन्हैया चौहान पुत्र पल्टन चौहान सहित कुल 03 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार ने मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त कन्हैया चौहान, निवासी ग्राम सिंहपुर बढ़यापार थाना तरवां को मेहनाजपुर–खरिहानी मुख्य मार्ग से मौके से गिरफ्तार कर लिया।
महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
नवंबर 19, 2025
0
Tags
