देवल संवाददाता, आजमगढ़। जौनपुर आजमगढ़ मार्ग पर बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के समीप रविवार को सवारी वाहन तीन पहिया ऑटो रिक्शा में पीछे से आ रही अनियंत्रित आर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो हाइवे पर पलट गया। जिसमे चालक 55 वर्ष वर्षीय सूर्यनाथ राय पुत्र रामआसरे ग्राम सरायमोहन थाना बरदह, राजनाथ 60 वर्ष ग्राम लीलाई थाना बरदह, फिरका देवी 60 वर्ष ग्राम पासिका थाना बरदह, कलावती देवी 65 वर्ष ग्राम जमुआवा थाना बरदह, बालचंद्र सरोज 65 वर्ष, शीला देवी 58 वर्ष ग्राम धनीपुर बसेरवा थाना गंभीरपुर उक्त सभी लोग घायल हो गए। एंबुलेंस 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पर सभी को ले जाया गया। यहां पर फिरका देवी, राजनाथ, बालचंद्र सरोज, शीला को लाया गया था। जबकि बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ज्यादा घायल कलावती और चालक सूर्यनाथ को ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कलावती और सूर्यनाथ को सदर अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। वही ठेकमा से अन्य सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। जौनपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कलावती को देर शाम को मृत घोषित कर दिया गया। वही परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा। मृतका के दो पुत्र दो पुत्री हैं। मृतका थाना क्षेत्र के गिडउर में शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर घर जा रही थी। ऑटो रिक्शा भीरा से सवारी लेकर ठेकमा की ओर आ रहा था। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि मृतका का जौनपुर में पोस्टमार्टम हो रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
अनियंत्रित अर्टिगा कार ने पीछे से ऑटो में मारी टक्कर, महिला की मौत, 5 अन्य घायल
नवंबर 24, 2025
0
Tags
