कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम सहाबुद्दीनपुर मे बीती शाम एक 24 वर्षीय युवक ने पेड़ की डाली पर फांसी लगाकर जान दे दी। मालूम हो ग्राम सहाबुद्दीनपुर निवासी युवक अभिषेक पुत्र रविन्द्र दलित बीती शाम लगभग आठ बजे घर के सामने स्थित नीम के पेड़ पर फंदे पर झूल गया। घर परिवार के लोग आनन फानन में उसे पेड़ की डाली से उतारकर डाक्टर के पास ले गए गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को अन्यत्र परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है और घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।
नीम के पेड़ पर 24 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक कलह की आशंका
नवंबर 02, 2025
0
Tags
