कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जनपद के बनगांव कचना स्थित डंपिंग ग्राउंड में बन रहे गेट के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए पीली ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सरकारी धन केदुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जानकारी लेने औरशिकायत दर्ज कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने कॉल रिसीव नहीं की। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराए जाने, दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा गुणवत्ता के अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की है।हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित विभाग का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका। विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
