कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।बिजली विभाग के दोहरे मापदंड ने कस्बे में हंगामा मचा रखा है। आम उपभोक्ता का 25 हजार रुपये का बकाया होने पर नया कनेक्शन देने से साफ इनकार, वहीं दोस्तपुर चौराहे पर मेहंदी हसन और पुलिस बूथ के पास साधु सेठ के नाम डेढ़-डेढ़ लाख रुपये से अधिक बकाया होने के बावजूद नया कनेक्शन जारी कर दिया गया।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जूनियर इंजीनियर नियमों को जेब में रखते हैं—गरीब पर सख्ती, रसूखदार पर मेहरबानी। एक व्यक्ति ने बताया, “मेरा 25 हजार का बिल था, कनेक्शन काट दिया। लेकिन ये लोग लाखों बकाया होने पर भी नया मीटर लगवा लेते हैं।”जब जेई से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह ऊपर का मामला है।” उच्च अधिकारियों तक बात पहुंची, लेकिन कोई जवाब नहीं। कस्बे में लोग मांग कर रहे हैं कि सभी पर एक समान नियम लागू हों और जेई की जांच हो। अब देखना यह है कि विभाग इस भेदभाव पर कार्रवाई करेगा या मामला फाइलों में दब जाएगा।
गरीब का 25 हजार पर कनेक्शन कटा, रसूखदारों के 1.5 लाख बकाया पर नया मीटर
नवंबर 02, 2025
0
Tags
