निजामाबाद, आजमगढ़। दिनांक 08.06.25 को वादिनी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त विजय पुत्र दीनदयाल ग्राम मुकुन्दपुर थाना रानी का सराय जनपद आजमगढ़ अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के पश्चात न मिलने पर दिनांक 21.06.25 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर उपरोक्त के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर मु0अ0सं0 226/25 धारा 87,137(2) BNS बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीड़िता की बरामदगी, बयान व मेडिकल के पश्चात मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) BNS, व 3/4(2) पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। दिनांक 30.06.25 को म0उ0नि0 सानिया गुप्ता मय हमराह का0 संदेश सिंह व का0 विक्रांत विश्वकर्मा को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विजय विश्वकर्मा पुत्र दीनदयाल विश्वकर्मा निवासी मुकुन्दपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ उम्र 24 वर्ष को फरिहा चौराहे से समय करीब 20.50 बजे गिरफ्तार किया गया।