देवल संवाददाता, अशोक ठाकुर,कोपागंज। ब्लाक क्षेत्र के फैजुललाह पुर गांव में शुक्रवार को नाबदान के पानी को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि गांव में करीब छः महिने पहले लगभग ढाई दर्जन घरों के नाबदान के पानी के निकासी के लिए ग्राम प्रधान द्वारा आधा अधुरा नाली का निर्माण कार्य कराया गया था। नाली निर्माण का यह आधा-अधूरा कार्य सूर्यभान के घर तक हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने जगह-जगह नाली में मेढ़ बांधकर नाबदान के पानी बहने से रोक दिया। कहा कि नाली रोकने से घरों का नाबदान का पानी रास्ते में फैल रहा है।बारिश के मौसम में रास्ते की हालत ऐसी बनी हुई है कि आना-जाना दुश्वार हो गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि अनेकों बार ब्लाक और उच्चाधिकारियों को प्राथना पत्र देकर पानी के निकासी की समस्या के समाधान की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बताया कि नवाबाद के पानी रोके जाने से उन्हें काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। आरोप लगाया कि मामले की जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद काफी समय से लोग भुगत रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान सविता देवी,सूर्यभान,सावित्री देवी,शांति देवी,प्रीति,बिंदु,प्रमिला मंजू राय आदि मौजूद थीं।