देवल संवाददाता, रवि प्रताप मधुबन। स्थानीय थाना परिसर में जून माह के अंतिम शनिवार को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी की देखरेख में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग से सम्बंधित 60 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसमें पुलिस से 2 व राजस्व से 58 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इसमें 8 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान गजियापुर निवासी रामप्रवेश यादव को एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने लॉकअप में डाल दिया। जबकि पांच गठित टीमों को मौके पर निस्तारण के लिए भेजा गया। शेष प्रार्थना पत्रों को त्वरित कार्यवाही के साथ निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग को प्रेषित किया गया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस में चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना लोगों ने पहुंचकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इसमें ज्यादातर मामले राजस्व से सम्बंधित रहा। 60 लोगों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसमें मौके पर ही 8 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को त्वरित कार्यवाही के लिए सम्बंधित विभाग को भेज दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अपराध निरीक्षक विजय प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक अशोक कुमार तिवारी,श्यामले यादव,लेखपाल आलोक सिंह समेत तहसील के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।