देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिले में पहली बार किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर संत हेमलता सखी के सानिध्य में अर्ध नारिश्वर महायज्ञ शुरू होने जा रहा है। सदर ब्लाक के ओरगाइ में 19 से 25 अप्रैल तक महायज्ञ का आयोजन होगा।
संयोजक मंडल के सदस्य अशोक चैबे ने बताया कि किन्नर संत महामंडलेश्वर हेमलता विश्व की दूसरी किन्नर विद्वान कथा वाचक हैं। ओरगाई गांव में आगामी 19 अप्रैल से शुरू छह दिवसीय महायज्ञ में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक हवन-पूजन होगा। शाम को 6 से 9 बजे तक प्रवचन के बाद महामंडलेश्वर संत हेमलता सखी द्वारा कथा का व्याख्यान किया जाएगा। तत्पश्चात वृंदावन से पधारे कलाकार श्री कृष्ण लीला का मंचन करेंगे। इस कथा में ऐसे किन्नर संत भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे, जिनका सामान्य रूप से दर्शन दुर्लभ है। इस अवसर पर किन्नर अघोरी संत चंचल नाथ जी के आने की भी संभावना है। कुछ विदेशी युवतियां जिनकी सनातन धर्म में आस्था है, उन्होंने भी कथा श्रवण की सूचना भेजी है। राकेश त्रिपाठी उर्फ शिशु त्रिपाठी ने बताया कि 18 अप्रैल को कलश यात्रा निकाली जाएगी। बाद 19 अप्रैल से महायज्ञ का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि किन्नर समुदाय को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद है कि उनकी वाणी सत्य होती है। बताया कि यह जनपद का सौभाग्य है कि किन्नर अखाड़ा की परमविद्वान महामंडलेश्वर यहां पधारी हैं और जनपदवासियों के सर्व कल्याण के लिए यज्ञ करने जा रही हैं।
किन्नर चंचलनाथ सहित कई विदेशी श्रद्धालुओं के आने की है संभावना वृंदावन के कलाकार श्री कृष्ण लीला का करेंगे मंचन
अप्रैल 16, 2025
0
Tags