आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। महाराजगंज के माताफेर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमला बाजार में सपा की पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन पीडीए विचारधारा की लड़ाई वही लड़ाई है जिसे महात्मा गांधी, बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं डॉ. राममनोहर लोहिया ने लड़ा था। इसी लड़ाई को आखिरी सांस तक मान्यवर कांशीराम और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने लड़ा। आज उसी लड़ाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ रहे हैं। पीडीए समाज को संकल्प लेकर अपने अधिकारों, सम्मान, आरक्षण, संविधान, वोट के अधिकार को बचाए रखने एवं स्वर्णिम भविष्य के लिए एकजुट होकर सामंती ताकतों से लड़ना होगा। उन्होंने आगे कहा कि पीडीए एकता ने 2024 में भाजपा को हाफ कर दिया यही पीडीए एकता 2027 में भाजपा को साफ करने का काम करेगी।
विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य रहे। कार्यक्रम में पहुंचने के पूर्व संबंधित मार्गों पर जगह-जगह राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील कुमार साजन का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की आयोजक पूर्व प्रमुख जयंती यादव ने मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट, अंगवस्त्रम एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम को पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव एवं सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्याम नारायण बिंद ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सभी बूथ, जोन एवं सेक्टर प्रभारियों को भी अंगवस्त्रम के माध्यम से सम्मानित किया। समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम अभिलाष यादव ने अपने साथियों संग गीत के माध्यम से पीडीए एकता का आवाहन किया। संचालन विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव एवं मंगला यादव ने किया। आभार ज्ञापन पूर्व प्रमुख जयंती यादव एवं विधानसभा महासचिव अशोक निषाद ने किया।