आमिर। ब्यूरो चीफ। देवल। जौनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा कसेरी बाजार में स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला इकाई का त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें बैंक की कुल 16 शाखा के सदस्यों ने हिस्सा लिया। पिछली आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि के पश्चात कामरेड आशुतोष श्रीवास्तव ने सेक्रेटरी रिपोर्ट पेश किया। संगठन के ढांचे को बताते हुए उसमें महिलाओं और युवाओं के महत्व को समझाया और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने पर बल दिया। विगत 3 वर्षों की उपलब्धियां की चर्चा करते हुये 12 द्विपक्षीय समझौते के प्रमुख बिंदुओं से सदन को अवगत कराया। तदोपरांत कॉमरेड कृष्ण कुमार बरनवाल ने आय व्यय का विवरण पेश किया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सेक्रेटरी रिपोर्ट एवं आय-व्यय विवरण को ध्वनि मत से पारित किया। सभा के तृतीय सत्र में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पीएनबीएसए उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई का आगामी सत्र 2024-27 के लिए गठन किया। आगामी सत्र के लिये कामरेड आशुतोष श्रीवास्तव को संरक्षक, कामरेड लालू राम को अध्यक्ष,कामरेड आशीष सिंह और जयंत को उपाध्यक्ष, कामरेड श्रेयस्कर सिंह को सचिव, कामरेड कृष्ण कुमार यादव को संयुक्त मंत्री, कामरेड कृष्ण कुमार बरनवाल को कोषाध्यक्ष, राकेश सिंह एवं मुकुल बिंद को सहायक मंत्री, दीक्षा शुक्ला को महिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता कामरेड लालू राम एवं संचालन कामरेड आशुतोष श्रीवास्तव ने किया।