कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने साधन सहकारी समिति, विजय गांव का आकस्मिक निरीक्षण कर उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, जिला कृषि अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।गोदाम में यूरिया 1,195 बोरी, डीएपी 204 बोरी और एनपीके 212 बोरी उपलब्ध पाई गईं। वितरण रजिस्टर प्रस्तुत किया गया, लेकिन स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखाया जा सका। जिलाधिकारी ने स्टॉक व वितरण रजिस्टर नियमित अद्यतन रखने, उर्वरकों के निर्धारित मूल्य दीवार पर प्रदर्शित करने और गोदाम में व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कृषक कपिल देव (डैयाडीह) और प्रदीप वर्मा (नासिरपुर बरवा) ने बताया कि उन्होंने निर्धारित दर पर दो-दो बोरी यूरिया खरीदी है। विक्रय रजिस्टर के माध्यम से भी सत्यापन किया गया।जिला कृषि अधिकारी के अनुसार नवंबर तक यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी आदि उर्वरकों की लक्ष्य से अधिक उपलब्धता हुई है। वर्तमान में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उर्वरक प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। समस्या होने पर कंट्रोल रूम नंबर 9198886916 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने साधन सहकारी समिति विजय गांव का आकस्मिक निरीक्षण किया
नवंबर 20, 2026
0
Tags
