कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने जनपद के समस्त सम्मानित मतदाताओं एवं नागरिकों से अपील की है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर चल रहे विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत अपनी एवं अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें।
विशेष रूप से ऐसे युवा जिन्होंने 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है अथवा पूर्ण करने जा रहे हैं, पात्र महिला मतदाता तथा अन्य ऐसे पात्र नागरिक जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु आवेदन अवश्य करें।
इसके लिए आगामी 28 एवं 29 नवंबर 2026 (शनिवार एवं रविवार) को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रातः 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक संबंधित बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
अतः सभी जनपदवासी अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें तथा पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं का फॉर्म-6 भरवाने में सहयोग करें।
आइए, कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
