देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय पुलिस चौकी लालगंज परिसर में उप निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव का स्थानांतरण सरायमीर होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। समारोह में चौकी प्रभारी रविंद्र नाथ पांडेय ने उप निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव के साथ बिताए कार्यकाल और उनके कार्यों को याद किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सहयोग की भावना का विशेष महत्व है। इस अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह में हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, रजनीश गुप्ता, शैलेश साहनी, चंद्र मोहन कुशवाहा, रितेश सिंह, नीरज चौरसिया, आकाश गुप्ता, अमन तिवारी, पत्रकार संजय गुप्ता, शुभम गिरी, मनीष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
सेवा के दौरान योगदान को किया याद, उप निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव को भावभीनी विदाई
नवंबर 27, 2026
0
Tags
