देवल संवाददाता, मऊ।संविधान दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सबसे पहले सामूहिक रूप से संविधान की उद्देशिका का पाठ कराया गया।आज के दिन का महत्व संवैधानिक मूल्य समता,स्वतंत्रता,न्याय,बंधुता के मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। आगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सदस्य शक्ति सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य,अधिवक्ता,और सामाजिक कार्यों से जुड़े साथी सहयोगी कार्यक्रम में शामिल रहे। ट्रांस समुदाय ने आज सबके सामने अपनी समस्याएं,चुनौतियों को रखा और बताया कि हमारे लिए योजनाएं सिर्फ कागजों में चलती है धरातल पर नहीं।संस्था की अगुवाई कर रही एडवोकेट गुंजा सिंह ने ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने,सर्जरी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने और विशेष रूप से जनपद में गरिमा गृह की बात रखी और बताया कि गरिमा गृह की जरूरत यहां पर है ताकि ये समुदाय सम्मान पूर्वक जीवन जी सके और समानता का अधिकार मिल सके। गुंजा सिंह ने यह भी बताया कि इस समुदायबको प्रशासनिक सहयोग वैसे ही मिलना चाहिय जैसे अन्य समुदाय को मिलता है ताकि ये समुदाय अपनी समस्याएं प्रशासन से कह सके और अपने को सुरक्षित महसूस कर सके।उपरोक्त सभी बातों को शक्ति सिंह जी ने गंभीरता पूर्वक सुना और संभव इसके समाधान की बात कही और कहे कि हम यहां। नेता नहीं आप सबका भाई बनकर आया हूं और हमसे जो बन पड़ेगा करूंगा और जल्द ही गरिमा गृह बनवाने का प्रयास करूंगा।आज के कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय में एक नई उम्मीद जागी कि जनपद में अब गरिमा गृह बनेगा जिसमें बेघर और अपना से तंग हाल ट्रांस इसमें रह सकेंगे इनको भटकना नहीं पड़ेगा इनको स्थाई निवास मिल जाएगा। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजेपी कार्यकारिणी के सदस्य शक्ति सिंह,एडवोकेट अतुल सिंह,एड,अमरेश सिंह,एडवोकेट गुंजा सिंह,एड अभिषेक प्रताप सिंह,अखंड प्रताप राजपूत,सलमा,दीपक,मनीषा,मेसर, जूली,काजल,मुन्नी,मुस्कान, पायल,रिमझिम,काजू,आदि लोग उपस्थित रहे।
