देवल संवाददाता, गाजीपुर। शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना रेवतीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना रेवतीपुर मय हमराह द्वारा आज दिनांक 10.11.2026 को मु0अ0सं0 105/26 धारा 69,352,351(3) बी.एन.एस थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर मे वाछिंत अभियुक्त दीपक यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना जमानियां जनपद गाजीपुर उम्र करीब 28 को तिलवां मोड़ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये मा0न्यायालय भेजा जा रहा है।
शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने व जान से मारने की धमकी देने वाला अपराधी गिरफ्तार
नवंबर 10, 2026
0
Tags
