देवल संवाददाता, गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट / सर्विलांस व जंगीपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 अंतर्राजीय तस्करों को मुखबिर खास की सूचना पर बनारस गोरखपुर हाईवे अरशदपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से लगभग 2 किलो नाजायज हेरोइन बरामद किया। जिसके सम्बंध में थाना जंगीपुर पर मु0अ0सं0 240/26 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए, इस अपराध में संलिप्त इसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध भी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है।
