कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । आदर्श रामलीला समिति कोहड़ा बृजभानपुर इमिलिया द्वारा आयोजित पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला के शुभारंभ फीता काट कर प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता एवं ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन अंबेडकर नगर के जिला उपाध्यक्ष लालमणि गोंड द्वारा किया गया। कार्यक्रम का तालियों की गड़गड़ाहट के बीच फीता काट कर शुभारंभ करने के बाद रामलीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित के प्रबन्धक रमेशचन्द्र गुप्ता ने कहा कि राम का चरित्र हम सबको अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है तभी समाज की बुराइयों को खत्म किया जा सकता है । इस दौरान मंच से लालमणि गोंड ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता भाईचारा धार्मिक सद्भाव की भावना को मजबूती मिलती है। बड़े बुजुर्गो और माताओं बहनों को प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र से सीख लेते हुए अपने जीवन में उतारने और श्री राम के चरित्र का अनुकरण करना चाहिए। रामलीला समिति द्वारा भगवान श्री राम के राज्याभिषेक और अन्य कार्यक्रम का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अशोक कन्नौजिया, ग्राम प्रधान अमरजीत यादव, पत्रकार संजय शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अमरदीप गोंड, संग्राम शर्मा, प्रदीप पांडेय, प्रधान दिलीप चौरसिया, लल्लू मिश्रा सहित रामलीला समिति के सदस्य एवं सैकड़ो महिला पुरुष और बच्चे मौजूद थे। रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं अपितु हमें अपने रीति रिवाजों और आदर्श जीवन जीने की सीख देता है।
रामलीला जैसे आयोजनों से सामाजिक एकता भाईचारा धार्मिक सद्भाव की भावना को मजबूती मिलती है -- वरिष्ठ पत्रकार लालमणि गौड़
नवंबर 06, 2026
0
Tags
