कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।दीपावली एवं धनतेरस के पावन अवसर पर शिवबाबा प्रांगण, अकबरपुर में 5 नवंबर से 7 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान उन्होंने मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर उनके द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, खाद्य पदार्थों एवं आकर्षक दीपकों सहित अन्य उत्पादों का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों एवं उनके हुनर की सराहना करते हुए विभिन्न उत्पादों तथा दीपकों आदि की खरीदारी भी की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं को अपने हुनर एवं उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। आमजन को भी स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन करना चाहिए।
इस अवसर पर DC (NRLM) एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
