देवल संवाददाता, आजमगढ़। जिले में स्थित लक्ष्मी सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाईं। बच्चों ने विभिन्न रंगों और डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है तथा उनमें आत्मविश्वास और कलात्मक कौशल का विकास होता है।
वहीं प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन किया और उनकी खूब प्रशंसा की।
इस अवसर पर राकेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, हरिओम राजभर, शिखा पांडेय सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
